10 साल के इंतजार के बाद आई खुशखबरी, 45 की उम्र में मां बनीं संभावना सेठ
10 साल के इंतजार के बाद आई खुशखबरी, 45 की उम्र में मां बनीं संभावना सेठ
नई दिल्ली। मशहूर एक्ट्रेस व डांसर संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और उनके पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। यह कपल सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) के माता-पिता बन गया है। 4 जून को सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को साझा करते हुए कपल ने बताया कि 10 साल के लंबे इंतजार के बाद उनके जीवन में यह खूबसूरत पल आया है।
इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा- 'घर आ गए लक्ष्मी और गणेश'
संभावना सेठ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद भावुक पोस्ट के जरिए इस गुड न्यूज़ को फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा, 'इस साल महा दिवाली जल्दी आ गई। लक्ष्मी और गणेश दोनों घर आ गए। हमारा दिल कृतज्ञता से भरा है। हर हर महादेव।'
अस्पताल से सामने आईं कुछ तस्वीरों में संभावना काफी इमोशनल नजर आईं। तस्वीरों से साफ है कि डिलीवरी के समय संभावना अस्पताल में ही मौजूद थीं और उन्होंने अपने बच्चों को दुनिया में आते देखा, जिसे देख उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए और पति अविनाश उन्हें संभालते दिखे।
शादी के पूरे हुए 10 साल, झेला मिसकैरेज का दर्द
संभावना और अविनाश साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद से ही दोनों अपने परिवार को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। साल 2024 में आईवीएफ (IVF) तकनीक के जरिए संभावना प्रेग्नेंट भी हुई थीं, लेकिन दुर्भाग्यवश उनका मिसकैरेज (गर्भपात) हो गया था। इसके बाद इस कपल ने पेरेंट्स बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता चुना।
8 बार फेल हुआ था IVF प्रक्रिया
45 वर्षीय संभावना सेठ ने मां बनने के लिए एक लंबा और दर्दनाक सफर तय किया है। उन्होंने खुद खुलासा किया था कि मां बनने की कोशिशों के दौरान उनके 8 आईवीएफ (IVF) साइकिल्स फेल हुए थे। इस कठिन दौर से गुजरने के बाद अब जाकर उनका मां बनने का सपना पूरा हुआ है।
इंडस्ट्री के दोस्तों ने दी बधाई
इस बड़ी खुशखबरी के सामने आते ही टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री से कपल को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है-
सुनीता (गोविंदा की पत्नी) - 'बधाई हो, भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें।'
उर्फी जावेद - 'बहुत-बहुत बधाई हो।'
इशिता अरुण - 'वाह संभावना! बहुत-बहुत खुश हूं। बहुत-बहुत बधाई हो।'
लंबे संघर्ष और कई असफल कोशिशों के बाद अब फाइनली दोनों अपने बच्चों का स्वागत कर बेहद खुश हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।







