धर्मेंद्र-प्रेम चोपड़ा के बाद अब गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, देर रात अस्पताल में कराया गया भर्ती

धर्मेंद्र-प्रेम चोपड़ा के बाद अब गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, देर रात अस्पताल में कराया गया भर्ती

धर्मेंद्र-प्रेम चोपड़ा के बाद अब गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, देर रात अस्पताल में कराया गया भर्ती

मुंबई । हिंदी सिनेमा जगत के लिए बीते कुछ समय से हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा की बिगड़ी तबीयत के बाद अब सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) की सेहत को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि गोविंदा की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देर रात बिगड़ी गोविंदा की तबीयत

सूत्रों के अनुसार, बीती रात गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद वे घर पर बेहोश हो गए। डॉक्टर से परामर्श लेकर उन्हें दवाएं दी गईं, लेकिन हालत में सुधार न होने के चलते रात करीब 1 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में इलाज कर रही है।
लीगल एडवाइजर ने दी जानकारी

गोविंदा के लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि डॉक्टर की सलाह के बाद गोविंदा को दवाई दी गई थी, लेकिन जब आराम नहीं मिला तो उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। वहां उनकी कई जरूरी जांचें की गई हैं और रिपोर्ट्स आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।