आस्ट्रेलिया की पहली पारी को कम स्कोर पर समेटा जा सकता था: रबाडा
आस्ट्रेलिया की पहली पारी को कम स्कोर पर समेटा जा सकता था: रबाडा
लंदन । दक्षिण अफ्रीका के स्टार गेंदबाज कैगिसो रबाडा का मानना है कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आस्ट्रेलिया की पहली पारी को सस्ते में निपटाया जा सकता था। लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद नई गेंद से जिम्मेदारी कैगिसो रबाडा पर आ गई और इस अनुभवी खिलाड़ी ने अल्टीमेट टेस्ट में अपनी छाप छोड़ने में बहुत कम समय लिया। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन को आउट करते हुए रबाडा ने टेस्ट मैचों में अपना 17वां पांच विकेट हॉल हासिल किया। उनके इस स्पैल की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने गत चैंपियन को 212 रनों पर समेट दिया लेकिन रबाडा का मानना है कि प्रोटियाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को और भी पहले ध्वस्त कर सकते थे।







