चाकू मारकर युवक की हत्या का प्रयास, ऑटो चालक गिरफ्तार
चाकू मारकर युवक की हत्या का प्रयास, ऑटो चालक गिरफ्तार
रायपुर। पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटित द्वारा शहर में हो रहे लगातार अपराधिक गतिविधियों एवं चाकूबाजी पर अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं पूर्व में चाबूबाजी में गिरफ्तार आरोपियों के तस्दीकी हेतु निर्देश दिया गया है। 25.05.2026 को प्रार्थी प्रार्थी मोहम्मद जफर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24.05.2026 को रात्रि 11.30 बजे प्रार्थी भाठागांव बस स्टैण्ड पर अपनी आटो लेकर खडा था उसी दौरान आरोपी आटो चालक आया और प्रार्थी को गाली गुप्तार करते हुए कहने लगा की ये एरिया मेरा है यहां से सवारी मत उठा कहकर अष्लील गाली गुप्तार करते हुए तुम्हारा मर्डर कर दूंगा कहकर अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी का हत्या करने की नियत से हमला कर चोंट पहुंचाया की प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा रायपुर में अपराध क्रमांक 451/2026 धारा 109 भारतीय न्याया संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को प्रकरण में गंभीरता से विवेचना करने एवं फरार आरोपी को शीघ्र पता तलाश कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए टिकरापारा पुलिस द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण के फरार आरोपी की पता तलाश प्रारंभ किया गया। पता तलाश के दौरान पुलिस द्वारा फरार आरोपी के छूपने के संभावित स्थानों पर दबिस दिए एवं मुखबीरों से भी आरोपी के संबंध में लगातार पूछताछ कर घटना के तत्काल बाद प्रकरण के फरार आरोपी का पता तलाश कर प्रकरण में प्रयुक्त धारदार लोहे के चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी रिजवान खान उर्फ बिल्लू पिता साहिद खान उम्र 22 साल निवासी गंगा स्टोर्स के पास मस्जिद के पीछे संतोषी नगर थाना टिकरापारा







