सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण अंचलों तक पहुंच रही आयुष चिकित्सा

सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण अंचलों तक पहुंच रही आयुष चिकित्सा

सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण अंचलों तक पहुंच रही आयुष चिकित्सा

धरमपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 57 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्श

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को आयुष चिकित्सा पद्धति से परामर्श और उपचार की सुविधा मिल रही है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के ग्राम धरमपुर में आयोजित शिविर में 57 मरीज लाभान्वित हुए।

शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही, आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

आयुष चिकित्सा पद्धतियां स्वास्थ्य संवर्धन और रोगों की रोकथाम में सहायक हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इन पद्धतियों को ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाने और आमजन को सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।