बीजापुर में जवानों का बड़ा ऑपरेशन, माओवादियों का बंकर ध्वस्त

बीजापुर में जवानों का बड़ा ऑपरेशन, माओवादियों का बंकर ध्वस्त

बीजापुर में जवानों का बड़ा ऑपरेशन, माओवादियों का बंकर ध्वस्त

बीजापुर। थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोडीतुमनार के जंगल-पहाड़ी इलाके में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस सहायता केंद्र पीडिया और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

जमीन के अंदर छिपाकर बनाया गया था बंकर

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोडीतुमनार पटेलपारा पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों ने सामग्री छिपा रखी है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर बनाया गया एक बंकर मिला। सुरक्षा जांच और डिमाइनिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद बंकर से बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद की गई।

हथियार, मशीनें और बैटरियां बरामद

बरामद सामग्री में होंडा कंपनी के दो जनरेटर, दो लेथ मशीन, एक इन्वर्टर, चार बैटरियां, एक छोटी बैटरी, आठ सोलर प्लेट, एक मोटर, एक वेल्डिंग मशीन और एक ड्रिल मशीन शामिल हैं। इसके अलावा एक देशी बीजीएल लांचर, 29 बीजीएल सेल, लगभग 50 मीटर कॉर्डेक्स वायर और दो प्लास्टिक ड्रम भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मामले में बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।