Chhattisgarh बजट 2026-27 – “संकल्प” के साथ समावेशी विकास की दिशा

Chhattisgarh बजट 2026-27 – “संकल्प” के साथ समावेशी विकास की दिशा

Chhattisgarh बजट 2026-27 – “संकल्प” के साथ समावेशी विकास की दिशा
*विकसित छत्तीसगढ़ @२०४७ के तारतम्य में दीर्घकालीन लक्ष्य - ज्ञान से गति के साथ का संकल्प*
आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री OP Choudhary द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया गया। इस वर्ष के बजट को “संकल्प (SANKALP)” नाम दिया गया है, जो राज्य के समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक है।
राज्य का बजट आकार पिछले वर्षों में ₹95,000 करोड़ से बढ़कर लगभग ₹1.72 लाख करोड़ तक पहुँच गया है। राजकोषीय घाटा लगभग 3% के भीतर नियंत्रित रखा गया है, जो कि FRBM Act के अनुरूप है। यह दर्शाता है कि राज्य विकास और वित्तीय अनुशासन दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।
बजट में कृषि समर्थन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुधार, युवा एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। राजधानी रायपुर में अंडरग्राउंड बिजली लाइन के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान, नवा रायपुर/रायपुर को आधुनिक मेट्रो-सिटी के रूप में विकसित करने की पहल तथा जल बोर्ड गठन जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।
अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी स्थापित करने के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान शिक्षा और कौशल विकास को नई दिशा देगा।
यह बजट स्पष्ट रूप से संकेत देता है कि राज्य सड़क, बिजली, जल, शिक्षा और शहरी विकास के मजबूत ढांचे के माध्यम से निवेश, रोजगार और जीवन-स्तर में सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहा है।