वित्त मंत्री ओपी चौधरी से CII प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

वित्त मंत्री ओपी चौधरी से CII प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

वित्त मंत्री ओपी चौधरी से CII प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर । आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से Confederation of Indian Industry (CII ) छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में CII छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष श्री बजरंग गोयल, उपाध्यक्ष श्री आनंद सिंहानिया तथा राज्य कार्यालय की प्रमुख श्रीमती श्वेता सांगेन शामिल थीं। इस दौरान CII छत्तीसगढ़ की विभिन्न पहलों, राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन और उद्योगों से जुड़े समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।