'रामायण' का ट्रेलर देख दंग रह गए समीक्षक, रणबीर-यश की जोड़ी और वीएफएक्स ने जीता दिल

'रामायण' का ट्रेलर देख दंग रह गए समीक्षक, रणबीर-यश की जोड़ी और वीएफएक्स ने जीता दिल

'रामायण' का ट्रेलर देख दंग रह गए समीक्षक, रणबीर-यश की जोड़ी और वीएफएक्स ने जीता दिल

मुंबई । रणबीर कपूर स्टारर पौराणिक फिल्म रामायण पार्ट-1 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। 4000 करोड़ रुपये के कथित बड़े बजट वाली इस फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को रिलीज होने जा रहा है।

रिलीज से पहले चुनिंदा फिल्म समीक्षकों को ट्रेलर दिखाया गया है, जिसके बाद मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जमकर तारीफ की है।

24 जुलाई को रिलीज होगा ट्रेलर

मेकर्स 24 जुलाई 2026 को रामायण पार्ट-1 का पहला ट्रेलर रिलीज करेंगे। ट्रेलर लॉन्च का भव्य आयोजन अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में किया जाएगा। यहां दर्शकों को फिल्म की पहली आधिकारिक झलक देखने को मिलेगी।

तरण आदर्श ने बताया 'शानदार'

ट्रेलर रिलीज से पहले भारत के कुछ चुनिंदा फिल्म समीक्षकों को इसे दिखाया गया। इनमें तरण आदर्श भी शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा कि 'प्रथम संकल्प' नाम का चार मिनट का ट्रेलर पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर देता है। उनके मुताबिक फिल्म का प्रेजेंटेशन, स्केल, विजुअल्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर बेहद शानदार हैं और यह एक ग्लोबल सिनेमाई अनुभव जैसा महसूस होता है।

रणबीर और यश की तारीफ

तरण आदर्श ने फिल्म की कास्टिंग को भी परफेक्ट बताया। उनके अनुसार भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर की दिव्यता, शालीनता और ताकत प्रभावशाली नजर आती है। वहीं रावण के रोल में यश का अंदाज भी बेहद दमदार दिखाई देता है।