'डकैत' की OTT धमाकेदार एंट्री: रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म

'डकैत' की OTT धमाकेदार एंट्री: रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म

'डकैत' की OTT धमाकेदार एंट्री: रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म

मुंबई । साउथ सिनेमा की चर्चित फिल्म डकैत- एक प्रेम कथा इन दिनों थिएटर्स में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अदीवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप स्टारर इस लव-स्टोरी थ्रिलर को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा बनी हुई है

फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही इसकी कहानी और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा बनी हुई है। अब इसके ओटीटी रिलीज को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी


रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल राइट्स पहले ही मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix के पास हैं। ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

कब होगी ओटीटी पर रिलीज

ओटीटी रिलीज डेट की बात करें तो 8 मई 2026 को इसे ऑनलाइन रिलीज किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा, जिससे इसका दायरा और बढ़ेगा।

कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे शख्स की कहानी है, जिसे प्यार में धोखा मिलता है और वह उसी के खिलाफ बदले की राह पर निकल पड़ता है। एक्शन और इमोशन का यह मिश्रण दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।