SCO तस्वीर विवाद पर पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
SCO तस्वीर विवाद पर पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
नईदिल्ली। पाकिस्तान पीएमओ की ओर से एससीओ ग्रुप की एक तस्वीर को शेयर किया गया, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हटाया गया था।
इस तस्वीर को शेयर करने के बाद पाक पीएमओ की जमकर आलोचना हो रही है। इसको लेकर भारत में तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि अगर नरेन्द्र मोदी चाहें तो पाकिस्तान का विश्व के नक्शे से नामोनिशान को मिटा देंगे।
पाक की हो रही आलोचना
जानकारी के लिए बता दें कि, किर्गिस्तान के बिश्केक में एससीओ समिट के दौरान विश्व नेताओं की जो तस्वीर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के एक्स हैंडल से मंगलवार को पोस्ट की गई उसको दोनों तरफ से क्रॉप किया गया था, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और कई अन्य नेता हटा दिए गए।








