धर्मेंद्र के प्यार में दीवानी हुई हीरोइन, पति को छोड़ने तक तैयार, अंत दर्दनाक
धर्मेंद्र के प्यार में दीवानी हुई हीरोइन, पति को छोड़ने तक तैयार, अंत दर्दनाक
मुंबई । हिंदी सिनेमा के इतिहास में जब भी 'ट्रेजडी क्वीन' का जिक्र होता है, तो सबसे पहला नाम मीना कुमारी का आता है। आज 31 मार्च को उनकी पुण्यतिथि है।
अपनी बेहतरीन अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली मीना कुमारी की निजी जिंदगी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं थी। खास तौर पर बॉलीवुड के 'सुपरस्टार' धर्मेंद्र के साथ उनके इश्क के चर्चों ने उस दौर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
खबरों और फिल्मी गलियारों की मानें तो मीना कुमारी, धर्मेंद्र के प्यार में इस कदर दीवानी थीं कि वह अपने पति कमाल अमरोही से अपना रिश्ता तोड़ने तक को तैयार हो गई थीं।
मीना कुमारी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार रही, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही दर्दभरी। शादीशुदा होने के बावजूद उनका नाम धर्मेंद्र के साथ जुड़ा। कहा जाता है कि यह महज एक आकर्षण नहीं बल्कि एक सीरियस एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। उस दौर की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मीना कुमारी धर्मेंद्र के लिए अपना घर तक छोड़ने का मन बना चुकी थीं।







