हुसैनी सेना का 20वाँ स्थापना दिवस 5 जुलाई को और 6 जुलाई को जुलूसे हुसैनी...
हुसैनी सेना का 20वाँ स्थापना दिवस 5 जुलाई को और 6 जुलाई को जुलूसे हुसैनी...
रायपुर। राजधानी रायपुर में 9 मोहर्रम यानी 5 जुलाई को हुसैनी सेना का 20वाँ स्थापना दिवस है। 20 वर्ष पूरे होने पर हुसैनी सेना द्वारा बेसहारा गरीबों और भूखों की सेवा करके यह दिवस मनाया जाएगा। साथ ही बरसात के मौसम को देखते हुए बारिश में भीगने वाले गरीब बेसहारा लोगों को छाता व बरसाती का वितरण भी संस्था द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही रात 9:00 बजे होटल सिटी स्टार बैजनाथपारा में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों एवं संस्थापक सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। हुसैनी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर निहाल खान ने हरियर एक्सप्रेस न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया है कि 9 मोहर्रम यानी 5 जुलाई को हुसैनी सेना का 20वाँ स्थापना वर्ष मनाया जाएगा। 9 मोहर्रम 2005 में रायपुर छत्तीसगढ़ में हुसैनी सेना की बुनियाद रखी गई थी। इसके संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहील रउफ़ी व संरक्षक नईम अशरफी रिजवी रायपुर के बैजनाथपारा स्थित होटल सिटी स्टार में अपने विचार व्यक्त करते हुए पदाधिकारीयों को संबोधित करेंगे। 10 मोहर्रम यानी 6 जुलाई को जुलूस ए हुसैनी रायपुर शहर में निकाला जाएगा। औलिया चौक में हुसैनी सेना का जुलूस एकत्र होगा। वही बैरन बाजार से मिशन अहले बैत का जुलूस निकलकर औलिया चौक मोती बाग पहुंचेगा। जहां से शाम 4:00 बजे हज़रत सैयद आलमगीर अशरफी साहब की तकरीर होगी। तकरीर के पश्चात जुलूस नगर का भ्रमण करता हुआ चांदनी चौक नेहरु नगर रायपुर में रुकेगा वही हुसैनी सेना का अखाड़ा करबला जाकर समाप्त होंगे।







