महंगाई ने कड़वी कर दी पाकिस्तानियों की चीनी, कराची में 190 रुपए किलो पहुंचा दाम
महंगाई ने कड़वी कर दी पाकिस्तानियों की चीनी, कराची में 190 रुपए किलो पहुंचा दाम
कराची। पाकिस्तान में लोग महंगाई से ग्रस्त हैं। ताजा खबर कराची से है जहां एक किलो शक्कर (चीनी) के लिए लोगों को 190 रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। कालाबाजारी और जमाखोरों की मनमानी से परेशानी जनता सड़कों पर उतरी, तो प्रशासन को आगे आना पड़ा।
अब कराची कमिश्नर को रेट तय करने पड़े हैं। नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया है कि शहर में थोक और खुदरा में शक्कर क्या भाव बेची जाएगी।
एआरवाई न्यूज के मुताबिक, कराची कमिश्नर ने शहर में शक्कर की कीमतों को लेकर जनता के आक्रोश के बीच नई कीमतें तय की हैं। नवीनतम अधिसूचना में, चीनी का संशोधित थोक मूल्य 170 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है, जबकि खुदरा मूल्य अब 173 रुपये प्रति किलोग्राम है।







