वैभव के मुरीद हुए जयसूर्या

वैभव के मुरीद हुए जयसूर्या

वैभव के मुरीद हुए जयसूर्या

नई दिल्ली। भारतीय सनसनी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कम समय में दुनिया को अपनी बल्लेबाजी का दीवाना बना दिया है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या ने इस बल्लेबाज की जमकर तारीफ की और कहा कि वह दूसरे खिलाड़ियों से अलग प्रतिभा है। वह असाधारण खिलाड़ी है।

वैभव को अभी अंतिम ग्यारह में शामिल करने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। यह युवा भारतीय क्रिकेट का भविष्य है और इसके पास अभी बहुत समय बाकी है। समय आने पर जब इस खिलाड़ी को मौका मिलेगा तो वह इसे जरूर भुनाएगा।

वैभव मौका भुनाएगा- जयसूर्या

पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज ने कारपोरेट विश्व कप के उद्घाटन समारोह से अलग बातचीत के दौरान कहा कि वैभव को समय के साथ अच्छा मौका दीजिए और वह दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। भारतीय अंतिम एकादश में शामिल करने के लिए जल्दबाजी की कोई आवश्यकता नहीं है।

साल 1996 विश्व कप में श्रीलंका के स्टार प्रदर्शनकर्ताओं में शामिल रहे जयसूर्या ने कहा कि खिलाड़ी मौका मिलने पर जरूर प्रदर्शन करके दिखाता है और सूर्यवंशी में मौका भुनाने की भरपूर क्षमता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह किस स्थान पर खेलेंगे, वह नहीं बता सकते लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि इंतजार कीजिए और देखते हैं।