70 की उम्र में Kamal Haasan को मिली सरकारी नौकरी

70 की उम्र में Kamal Haasan को मिली सरकारी नौकरी

70 की उम्र में Kamal Haasan को मिली सरकारी नौकरी

मुंबई । साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन (Kamal Haasan) ने 70 साल की उम्र में राज्यसभा सांसद बनकर एक तरह से अपनी मां का वर्षों पुराना सपना पूरा किया है। केरल में हुए 'हॉर्टस आर्ट एंड लिटरेचर फेस्टिवल' में मंजू वारियर के साथ एक सत्र के दौरान, एंकर ने जब उनसे राज्यसभा MP बनने के बारे में पूछा, तो कमल हासन भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि जब वह सांसद के तौर पर शपथ लेने और दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने गए, तो सबसे पहले उनके माता-पिता डी श्रीनिवासन अयंगर और राजलक्ष्मी उन्हें याद आए। कमल हासन ने खुलासा किया, "मैं स्कूल ड्रॉपआउट था और मेरी मां हमेशा मुझसे कहती थीं कि अगर मैंने कम से कम SSLC (दसवीं कक्षा) की परीक्षा पास कर ली होती, तो मुझे रेलवे में सरकारी नौकरी मिल जाती।"