टाइगर श्रॉफ की फिल्म हिट या फ्लॉप यहा जानें
टाइगर श्रॉफ की फिल्म हिट या फ्लॉप यहा जानें
मुंबई । टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) स्टारर फिल्म बागी 4 (Baaghi 4) को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। लंबे समय बाद अपने फेवरेट एक्शन अवतार में लौटे टाइगर से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं।
शुरुआत भी अच्छी रही, लेकिन 7 दिनों बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए जूझती नजर आ रही है।
50 करोड़ क्लब में शामिल हुई बागी 4
फिल्म ने शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक कमाई की और अब यह 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। हालांकि, बागी जैसी लोकप्रिय एक्शन फ्रैंचाइजी का हिस्सा होने के बावजूद इस बार फिल्म का प्रदर्शन उतना मजबूत नहीं रहा जितनी उम्मीद की जा रही थी।
7वें दिन का कलेक्शन
नवीनतम रिपोर्ट्स के मुताबिक, बागी 4 ने रिलीज़ के छठे दिन 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जिससे फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 50.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, सातवें दिन के शुरुआती ट्रेंड्स के अनुसार, फिल्म ने लगभग 1.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 52.23 करोड़ रुपये हो गया है।







