नेपाल के रास्ते भारत में घुस सकते हैं लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी

नेपाल के रास्ते भारत में घुस सकते हैं लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी

नेपाल के रास्ते भारत में घुस सकते हैं लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी

काठमांडू: नेपाल में आयोजित संगोष्ठी के दौरान नेपाली राष्ट्रपति के सलाहकार सुनील बहादूर थापा ने भारत पर आंतकी हमलों को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने अपने वक्तव्य दौरान कहा कि पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आंतकी संगठन भारत में आंतकवाद फैलाने के लिए नेपाल के रास्ते का उपयोग कर सकते हैं।

बता दें कि नेपाल के काठमांडू में 9 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एंव सहभागिता संस्थान (NIICE) की ओर से एक उच्च स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। जहां प्रमूख क्षेत्रीय विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया था। संगोष्ठी में दक्षिण एशिया में आंतकवाद के खतरों से निपटने को लेकर चर्चा की गई।

सेमिनार के दौरान भारत में पर होने वाले आंतकी हमलों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें यह कहा गया कि भारत में होने वाले हमलों का असर नेपाल और आस-पास के क्षेत्रों की शांति पर पड़ता है। साथ ही सेमिनार में पाकिस्तान के आंतकवाद समर्थन पर भी बात कही गई। इसे सार्क की प्रभावशीलता और क्षेत्रीय एकीकरण के लिए बाधा बताया गया।