महतारी वंदन से मिली संबल की छांव : ग्राम बेनूर की सुकयारी पोटाई ने किराना दुकान खोल गढ़ी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

महतारी वंदन से मिली संबल की छांव : ग्राम बेनूर की सुकयारी पोटाई ने किराना दुकान खोल गढ़ी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

महतारी वंदन से मिली संबल की छांव : ग्राम बेनूर की सुकयारी पोटाई ने किराना दुकान खोल गढ़ी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

​रायपुर/ सुशासन, संवेदनशीलता और पारदर्शी कार्यप्रणाली—छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां आज राज्य के अंतिम छोर पर बैठी महिलाओं के जीवन में खुशहाली और स्वावलंबन का नया उजाला फैला रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई 'महतारी वंदन योजना' महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रतीक बन चुकी है। राज्य सरकार की इस सेवा और दूरदर्शी पहल से जुड़कर नारायणपुर जिले के ग्राम बेनूर की रहने वाली श्रीमती सुकयारी पोटाई ने सफलता और आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिखी है।
​श्रीमती सुकयारी पोटाई बताती हैं कि सरकार द्वारा प्रतिमाह सीधे बैंक खाते में राशि का अंतरण उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव लेकर आया। सरकारी तंत्र की पारदर्शिता और सुव्यवस्थित सेवा व्यवस्था के कारण बिना किसी बिचौलिए या परेशानी के समय पर आर्थिक सहायता मिलना संभव हुआ। इसी संबल और मार्गदर्शन के बल पर उन्होंने अपनी बचत से गांव में ही एक छोटी सी किराना दुकान का संचालन शुरू किया। आज वे अपनी दुकान के माध्यम से पूरे गांव को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री सहजता से उपलब्ध करा रही हैं।
​वे गर्व से कहती हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना ने मुझे अपने पैरों पर खड़े होने की ताकत दी है। सरकार की यह सेवा मेरे लिए केवल वित्तीय मदद नहीं, बल्कि सम्मान के साथ जीने की राह है। आज मैं अपने व्यवसाय से न केवल आत्मनिर्भर हूँ, बल्कि परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रही हूँ।
​सुकयारी पोटाई का कहना है कि सरकार की इस जनहितैषी योजना से महिलाओं के भीतर निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ा है। अब महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं निर्णय ले रही हैं। सरकार की इस सुगम सेवा प्रणाली के कारण महिलाएं प्राप्त राशि का सदुपयोग बच्चों की बेहतर शिक्षा, घरेलू आवश्यकताओं और भविष्य की बचत के लिए कर पा रही हैं। कई परिवारों में बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए 'सुकन्या समृद्धि योजना' में खाते खुलवाए जा रहे हैं, जो सरकार की बहुआयामी कल्याणकारी दृष्टि की सफलता को दर्शाता है।
​श्रीमती सुकयारी पोटाई के लिए महतारी वंदन योजना और राज्य सरकार की संवेदनशीलता स्वावलंबन की ओर बढ़ने का मजबूत सहारा बनी है। अपनी किराना दुकान से रोजगार के साथ-साथ समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान पाकर वे बेहद प्रसन्न हैं।
​महिलाओं को सशक्त और सक्षम बनाने के इस संवेदनशील प्रयास के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती सुकयारी पोटाई ने उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पारदर्शी और लोक-कल्याणकारी सेवा प्रदेश की हर महिला के सपनों को साकार करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में वरदान साबित हो रही है।