अक्षय कुमार की बेटी को हैरेस करने वाला शख्स गिरफ्तार

अक्षय कुमार की बेटी को हैरेस करने वाला शख्स गिरफ्तार

अक्षय कुमार की बेटी को हैरेस करने वाला शख्स गिरफ्तार

मुंबई । महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की बेटी नितारा (Akshay Kumar Daughter Case) से जुड़े साइबर हैरसमेंट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने भी इस मामले में गिरफ्तारी की पुष्टि की है। क्या है अक्षय कुमार की बेटी को ऑनलाइन हैरस करने का यह पूरा मामला, आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं।
साइबर जागरूकता के लिए आयोजित हुआ विशेष सेशन

बच्चों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस सेशन में सभी स्टूडेंट्स को डिजिटल दुनिया के खतरों के प्रति सतर्क रहने की सीख दी गई। साथ ही, ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड, सोशल मीडिया सिक्योरिटी, फिशिंग अटैक और साइबर बुलिंग से कैसे निपटा जाए, इस पर विस्तार से चर्चा की गई।

ADG यशस्वी यादव ने किया मामले का खुलासा

इस इवेंट के दौरान ADG यशस्वी यादव ने कहा, 'अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हमारे साथ एक बहुत ही शॉकिंग स्टोरी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी अपनी बेटी को सेक्सटॉर्शन (Sextortion) का शिकार बनाया जा रहा था। वह बच्ची बहुत बहादुर थी और उसने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया। उसके माता-पिता के जरिए ही हमें यह इन्फॉर्मेशन मिली और हमने इस केस को हैंडल किया।' इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट्स को जागरूक करने के लिए अक्षय कुमार का एक वीडियो क्लिप प्ले किया।
ऑनलाइन गेमिंग के दौरान हुई थी शर्मनाक हरकत

इवेंट में यशस्वी यादव ने अक्षय कुमार की एक पुरानी क्लिप प्ले की, जिसमें 'खिलाड़ी कुमार' अपनी बेटी के साथ हुए इंसिडेंट के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'मैं आप सबके साथ एक छोटी सी घटना शेयर करना चाहता हूं, जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई। मेरी बेटी ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रही थी।

कुछ गेम्स ऐसे होते हैं जिन्हें आप अनजान लोगों के साथ भी खेल सकते हैं। खेलते समय आपको मैसेज आते हैं जैसे- 'थैंक यू, मजा आया' या 'तुमने बहुत अच्छा खेला'। अचानक एक अज्ञात शख्स ने मेरी बेटी से पूछा- 'तुम कहां की हो?' उसने जवाब दिया- 'मुंबई'। उसके बाद सब कुछ नॉर्मल हो गया। उस शख्स की बातों से वह काफी रिस्पेक्टफुल लग रहा था।'

आरोपी ने मांगी थी न्यूड फोटो, अक्षय ने दी चेतावनी

अक्षय ने आगे बताया, 'फिर उस व्यक्ति ने पूछा कि 'तुम मेल हो या फीमेल?' मेरी बेटी ने रिप्लाई किया- 'फीमेल'। इसके बाद उस शख्स ने उसे मैसेज किया- 'क्या तुम मुझे अपनी न्यूड फोटो भेज सकती हो?' मेरी बेटी ने घबराकर तुरंत गेम बंद कर दिया और सीधा मेरी पत्नी (ट्विंकल खन्ना) के पास गई। यह अच्छी बात है कि उसने इस बारे में अपनी मां से बात की।

ऐसे ही इन चीजों की शुरुआत होती है और यह साइबर क्राइम का ही हिस्सा है। कई बार बच्चे बहकावे में आ जाते हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठे जाते हैं। इसके चलते कई सुसाइड केस भी सामने आए हैं।'
स्कूलों में साइबर शिक्षा की मांग

डिजिटल वर्ल्ड के बारे में हमारे बच्चों को शिक्षित करना बहुत जरूरी है। अक्षय ने देवेंद्र फडणवीस से यह गुजारिश भी की थी कि स्कूलों में साइबर क्राइम की क्लासेज ऑर्गेनाइज करवाई जाएं।