मोहम्मद शमी-अर्जुन तेंदुलकर LSG में शामिल

मोहम्मद शमी-अर्जुन तेंदुलकर LSG में शामिल

मोहम्मद शमी-अर्जुन तेंदुलकर LSG में शामिल

नई दिल्ली । आईपीएल (IPL 2026) से पहले ट्रेडिंग विंडो में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को उनकी नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने अपने साथ जोड़ लिया है। एलएसजी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों की ट्रेड डील की आधिकारिक पुष्टि की।
LSG ने मजेदार पोस्ट के साथ किया स्वागत

लखनऊ सुपरजायंट्स ने शमी और अर्जुन के टीम में शामिल होने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।

शमी के फोटो के साथ फ्रेंचाइजी ने लिखा 'तेजी भी, जुनून भी, अब शमी भाई पे एलएसजी का रंग भी।'

जबकि अर्जुन तेंदुलकर के लिए कैप्शन था 'नया सफर, नई पहचान, अर्जुन, अब एलएसजी के नाम।'

एलएसजी के मालिक डॉ. संजीव गोयनका ने भी शमी के साथ फोटो शेयर कर लिखा - 'मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं। सुपरजायंट्स परिवार में आपका स्वागत है शमी।'
ट्रेड डील की पुष्टि - किसको कितनी रकम मिलेगी?

मोहम्मद शमी का ट्रेड

    शमी को सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड किया गया है।
    आईपीएल 2025 में वे SRH के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
    उन्हें SRH ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था।
    एलएसजी में भी शमी को उतनी ही रकम मिलेगी 10 करोड़ रुपये।

अर्जुन तेंदुलकर का ट्रेड

    अर्जुन तेंदुलकर को एलएसजी ने मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया है।
    मुंबई इंडियंस ने उन्हें IPL 2021 की नीलामी में खरीदा था।
    अर्जुन ने IPL 2023 में डेब्यू किया था।
    उन्हें MI में 30 लाख रुपये मिलते थे और एलएसजी ने भी उन्हीं शर्तों पर उन्हें ट्रेड किया है।

एलएसजी के लिए बड़ा फायदा?

    दोनों खिलाड़ियों के आने से लखनऊ सुपरजायंट्स का बॉलिंग अटैक और मजबूत होगा।
    शमी पावरप्ले और डेथ ओवरों के अनुभवी गेंदबाज हैं।
    अर्जुन स्विंग और variations के साथ उभरते हुए टैलेंट हैं।