सुकमा-दंतेवाड़ा समेत 4 जिलों में बारिश का अलर्ट
सुकमा-दंतेवाड़ा समेत 4 जिलों में बारिश का अलर्ट
रायपुर । छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में आज मौसम बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर और बीजापुर में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है। इन जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारि
प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम ज्यादातर ड्राई रहने का अनुमान है। हालांकि, अगले दो दिनों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
रायपुर में आज (16 अक्टूबर) मौसम साफ रहने का अनुमान है। दोपहर या शाम के समय बादल छा सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा था।
पेंड्रा रोड में सबसे कम तापमान
प्रदेश में गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। वहीं, माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22.8 डिग्री, बिलासपुर में 32 और 23.1 डिग्री अंबिकापुर में 32 और 18.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
क्या है मौसम में अचानक बदलाव की वजह
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी तटीय तमिलनाडु से ओडिशा तट के पास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन एक्टिव हुई है।
इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य अरब सागर तक पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से होकर एक अन्य ट्रफ गुजर रही है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।








