स्क्रिप्ट चोरी के बाद मिला नेशनल अवॉर्ड

स्क्रिप्ट चोरी के बाद मिला नेशनल अवॉर्ड

स्क्रिप्ट चोरी के बाद मिला नेशनल अवॉर्ड

नई दिल्ली। फिल्म मेकर आदित्य धर इन दिनों नेशनल अवॉर्ड मिलने की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ को 72वें नेशनल फिल्म फेस्टिल में बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। लेकिन, कुछ साल पहले एक समय था जब आदित्य धर की लिखी कहानी तक बिना क्रडिट के इस्तेमाल की गई थी।

Reddit पर शेयर की गई एक पोस्ट में दावा किया गया है कि करियर के शुरुआती दौर में आदित्य की एक कहानी कथित तौर पर दूसरे फिल्ममेकर ने अपने नाम से रजिस्टर करा ली थी। हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसे सोशल मीडिया पर किए गए दावे के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

2008-09 के आसपास की बताई जा रही है कहानी

वायरल पोस्ट के मुताबिक, यह मामला करीब 2008-09 का है। उस समय आदित्य धर फिल्म इंडस्ट्री में बतौर असिस्टेंट काम कर रहे थे। पोस्ट में दावा किया गया है कि वे एक ऐसे फिल्ममेकर के साथ जुड़े थे, जिसकी हाल में रिलीज हुई फिल्म बड़ी हिट रही थी। इंडस्ट्री में उसकी मजबूत पहचान बन चुकी थी।

इसी दौरान दिल्ली के पुराने इलाके में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान कथित तौर पर उस फिल्ममेकर ने आदित्य को अपनी पसंद की कहानी लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि अगर कहानी पसंद आई तो उन्हें उसे डायरेक्शन करने का मौका दिया जाएगा।

आदित्य ने लिखी स्पोर्ट्स ड्रामा की कहानी

पोस्ट में दावा किया गया है कि इस भरोसे के बाद आदित्य धर ने एक स्पोर्ट्स ड्रामा की स्क्रिप्ट तैयार की। उन्होंने कहानी पर काफी मेहनत की और इसे इमोशनल अंदाज में लिखा।

स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद उन्होंने इसे उसी फिल्ममेकर को सौंप दिया। आदित्य को उम्मीद थी कि उनसे किया गया वादा पूरा किया जाएगा। उन्हें फिल्म डायरेक्ट करने का अवसर मिलेगा। लेकिन कहानी इसके बाद बदल गई।

पोस्ट में दावा- स्क्रिप्ट दूसरे नाम से हुई रजिस्टर

Reddit पोस्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर ने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उसकी संभावनाओं को पहचाना और कहानी को अपने नाम से रजिस्टर करा लिया। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि इसके बाद एक दूसरे लेखक को प्रोजेक्ट से जोड़ा गया। आदित्य धर को पूरी तरह इससे बाहर कर दिया गया। न उन्हें कहानी का क्रेडिट मिला और न ही उनके काम को पहचान मिली। बाद में इसी कहानी से जुड़ी फिल्म बनी और उसे सफलता भी मिली।

हालांकि, किस फिल्म की बात की जा रही है, किस फिल्ममेकर ने कथित तौर पर स्क्रिप्ट ली और स्क्रिप्ट के रजिस्ट्रेशन का वास्तविक रिकॉर्ड क्या है- इन सवालों की पुष्टि वायरल पोस्ट से नहीं होती।

आदित्य ने जारी रखा काम

इसके बाद भी आदित्य धर ने फिल्म इंडस्ट्री नहीं छोड़ी। उन्होंने लगातार काम किया और आगे बढ़ते रहे।

समय के साथ उन्हें बतौर राइटर और डायरेक्टर अपनी पहचान बनाने का मौका मिला। उनकी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने उन्हें बड़े स्तर पर पहचान दिलाई। आज इसी फिल्म केलिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला। वहीं उनकी धुरंधर फ्रेंचाइजी ने हिंदी सिनेमा के कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।