ब्राजील में गिरी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका

ब्राजील में गिरी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका

ब्राजील में गिरी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका

नई दिल्ली : ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 की दोपहर आए भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान तेज हवाओं की चपेट में आकर लगभग 40 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका गिर (Statue of Liberty Replica Collapses) गई। यह मूर्ति अमेरिका के न्यूयार्क शहर में स्थित प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की प्रतिकृति थी। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह स्टैच्यू गुआइबा में स्थित हावन कंपनी के एक बड़े रिटेल स्टोर की पार्किंग में, एक फास्ट-फूड आउटलेट के पास स्थापित की गई थी। दोपहर के समय अचानक तेज आंधी और तूफान आया, जिससे तेज हवाएं सीधे मूर्ति से टकराईं और कुछ ही पलों में यह विशालकाय ढांचा जमीन पर गिर पड़ा। गिरते ही मूर्ति का सिर कई हिस्सों में टूटकर बिखर गया, जिससे पूरा क्षेत्र क्षतिग्रस्त दिखाई देने लगा।