कैमरन ग्रीन बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
कैमरन ग्रीन बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
नई दिल्ली : आईपीएल-2026 की मेगा नीलामी (IPL Auction 2026) में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने इतिहास रच दिया। ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इस दौरान कोलकाता और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच जबरदस्त बोली देखने को मिली। ग्रीन ने अपने हमवतन मिशेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें आईपीएल-2024 में KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।
दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरे कैमरन ग्रीन के लिए कई फ्रेंचाइजियों ने दिलचस्पी दिखाई। सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई, लेकिन जल्द ही राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला तेज हो गया। 13.60 करोड़ रुपये पर राजस्थान ने खुद को पीछे कर लिया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने एंट्री ली और बोली 20 करोड़ के पार पहुंच गई। CSK ने पहली बार किसी खिलाड़ी पर इतनी बड़ी रकम लगाई, लेकिन अंत में KKR ने 25.20 करोड़ की बोली लगाकर ग्रीन को अपने नाम कर लिया।







