गिगांटे को हराकर शेल्टन फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में

गिगांटे को हराकर शेल्टन फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में

गिगांटे को हराकर शेल्टन फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में

पेरिस । 13वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन ने शनिवार को कोर्ट सिमोन-मैथ्यू में इटली के माटेओ गिगांटे को सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया। शेल्टन ने बड़ी सर्विस और आक्रामक ग्राउंडस्ट्रोक का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए गैरवरीय गिगांटे को दो घंटे से भी कम समय में 6-3, 6-3, 6-4 से हराकर पहली बार रोलांड गैरोस के दूसरे सप्ताह में प्रवेश किया।