भारतीयों को अमेरिका के इस राज्य ने दिया तोहफा
भारतीयों को अमेरिका के इस राज्य ने दिया तोहफा
नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए दिवाली के त्यौहार को आधिकारिक तौर पर राजकीय अवकाश के रूप में मान्यता दे दी है। पेंसिल्वेनिया और कनेक्टिकट के बाद कैलिफोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका का तीसरा राज्य बन गया है जिसने दिवाली को राजकीय अवकाश घोषित किया है। गवर्नर गेविन न्यूसम ने विधानसभा विधेयक AB-268 पर हस्ताक्षर करके इसे कानून बना दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने विधानसभा सदस्य दर्शना पटेल और ऐश कालरा की ओर से दिवाली को राजकीय अवकाश घोषित करने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इंडियास्पोरा ने इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह कैलिफोर्निया में रहने वाले 10 लाख से ज्यादा भारतीय अमेरिकियों के लिए गर्व और खुशी का मौका है।







