Raaz की भूतनी 23 सालों से कहां है गायब
Raaz की भूतनी 23 सालों से कहां है गायब
मुंबई । साल 2002 में रिलीज़ हुई हॉरर फिल्म ‘राज़’ ने बॉलीवुड में डर की परिभाषा बदल दी थी। बिपाशा बसु और डिनो मोरिया स्टारर इस फिल्म में एक किरदार ऐसा भी था, जिसकी एक लाइन आज भी रोंगटे खड़े कर देती है 'मेरे इतने करीब मत आओ, मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी'।
यह किरदार निभाया था अभिनेत्री मालिनी शर्मा ने, जो रातोंरात स्टार बन गई थीं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि सुपरहिट डेब्यू के बाद भी मालिनी ने फिल्मों से दूरी बना ली।
2002 में रिलीज़ हुई ‘राज़’ उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। आज भी इसे बॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्मों में गिना जाता है। भूतनी के रोल में मालिनी शर्मा की मौजूदगी ने फिल्म को और भी यादगार बना दिया।







