कौन है बेबीडॉल आर्ची? जिसका अमेरिकन एडल्ट स्टार के साथ दिखने पर मच गया बवाल
कौन है बेबीडॉल आर्ची? जिसका अमेरिकन एडल्ट स्टार के साथ दिखने पर मच गया बवाल
मुंबई । असम की मॉडल और इंफ्लुएंसर अर्चिता फुकन, जिन्हें सोशल मीडिया पर बेबीडॉल आर्ची के नाम से जाना जाता है, इन दिनों एक तस्वीर की वजह से बहुत वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में वो अमेरिकन एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर स्टार केंड्रा लस्ट के साथ नजर आ रही हैं। अगर खबरों पर यकीन करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि अर्चिता ने अमेरिकन एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। ये तस्वीर मिशिगन में ली गई बताई जा रही है और इसे आर्ची ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। तस्वीर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। ऐसा जोड़ी पहली बार देखने को मिली है, इसलिए लोग हैरान हैं। कैप्शन में आर्ची ने केंड्रा लस्ट की कॉन्फिडेंस, प्रोफेशनलिज़्म और सक्सेस की तारीफ की और इस पल को 'अविस्मरणीय' (Unforgettable) बताया।







