लंदन में बिना पैंट क्यों घूम रहे महिला-पुरुष
लंदन में बिना पैंट क्यों घूम रहे महिला-पुरुष
नई दिल्ली । लंदन की अंडरग्राउंड मेट्रो में हाल ही में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब सैकड़ों यात्री बिना पैंट पहने सफर करते नजर आए। कड़कड़ाती ठंड के बीच लोग ऊपर से तो जैकेट, कोट, स्वेटर और मफलर में ढके थे, लेकिन नीचे उन्होंने पैंट या ट्राउजर की जगह सिर्फ अंडरवियर पहन रखी थी। यह कोई लापरवाही नहीं, बल्कि 'नो ट्राउजर्स ट्यूब राइड' (No Trousers Tube Ride) नाम का एक सालाना ग्लोबल आयोजन था।
मेट्रो में सवार सामान्य यात्री इस नजारे को देखकर दंग रह गए। जहां कुछ टूरिस्ट इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए, वहीं कई लोग इस पल को अपने कैमरों में कैद करते और कंटेस्टेंट्स के साथ सेल्फी लेते दिखे। लंदन के चाइनाटाउन में इकट्ठा होने के बाद ये लोग पिकाडिली सर्कस अंडरग्राउंड स्टेशन पहुंचे और अलग-अलग ट्रेनों में सवार होकर शहर भर में घूमे।







