'Ikkis' देखने से क्यों कतरा रही हैं हेमा मालिनी?, वजह जानकर आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम

'Ikkis' देखने से क्यों कतरा रही हैं हेमा मालिनी?, वजह जानकर आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम

'Ikkis' देखने से क्यों कतरा रही हैं हेमा मालिनी?, वजह जानकर आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम

मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को डेढ़ महीना बीत चुका है, लेकिन 'देओल परिवार' और उनके चाहने वालों के लिए इस खालीपन को भर पाना नामुमकिन साबित हो रहा है। हाल ही में धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे देख फैंस की आंखें नम हो गईं। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि धर्मेंद्र की पत्नी और 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है। एक हालिया बातचीत में हेमा मालिनी ने खुद साझा किया कि वह अब तक अपने पति की आखिरी परफॉर्मेंस देखने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाई हैं। उन्होंने कहा, "जब यह फिल्म रिलीज हुई, तब मैं मथुरा में अपने काम में व्यस्त थी। सच कहूं तो मैंने अभी तक 'इक्कीस' नहीं देखी है, क्योंकि यह मेरे लिए बहुत भावुक कर देने वाला पल होगा। मेरी बेटी भी मुझसे यही कह रही थी। शायद मैं इसे तब देखूंगी, जब मेरे घाव थोड़े भरने लगेंगे।"