सब्जी काटने वाले औजार से महिला ने रेत लिया खुद का गला
सब्जी काटने वाले औजार से महिला ने रेत लिया खुद का गला
अंबिकापुर : सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम दोरना में महिला ने सब्जी काटने वाले औजार से खुद का गला रेत लिया। नस कट जाने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्राम दोरना निवासी वनस्पति दास (39) बुधवार को घर में बच्चों के साथ थी। घर के सभी सदस्य गांव के ही एक व्यक्ति के खेतों में काम करने गए थे। इसी बीच महिला ने अपना गला रेत लिया।







