जय स्तंभ चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

जय स्तंभ चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

जय स्तंभ चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर के जय स्तंभ चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने 18 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक गुरुवार को चौक स्थित ICICI बैंक के सामने हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा था।

सूचना मिलने पर गोलबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से स्टील का धारदार चाकू जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ गोलबाजार थाने में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पूछताछ में बताई पहचान

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आदित्य दास मानिकपुरी (18) के रूप में हुई है। वह रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र के बोरिया खुर्द, शास्त्री नगर का निवासी है। उसके पिता का नाम टुकेश दास मानिकपुरी है।

पुलिस ने 22 अक्टूबर 2026 को जय स्तंभ चौक स्थित ICICI बैंक के सामने से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से स्टील का धारदार चाकू जब्त किया गया है। मामले में गोलबाजार थाने में अपराध क्रमांक 153/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में केस दर्ज किया गया है।