छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 जून। शुक्रवार की सुबह रिंग रोड संत गहिरा गुरु आश्रम के सामने तेज रफ्तार में जा रही ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़े एक ऑटो के ऊपर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो चालक को तो मामूली चोट आई परंतु उक्त मार्ग पर आवागमन कर रहे लोग बाल-बाल बच गए। कहा जा सकता है कि एक बड़ी घटना टल गई। ट्रक में भारी भरकम लोहे का तार लोड था।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीजे 2154 ट्रक में लोहे के पतले तार का बंडल लेकर बिलासपुर चौक की ओर से भारत माता चौक की ओर जा रहा था। रिंग रोड संत गहिरा गुरु आश्रम के पास अचानक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
सडक़ किनारे खड़े ऑटो के ऊपर ट्रक का हिस्सा पलट कर गिरने से ऑटो चालक को मामूली चोट पहुंची। बताया जा रहा है कि उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार कर उसे छुट्टी दे दी गई।