स्वास्थ्य शिविर में 10 तरह की जांच मुफ्त

स्वास्थ्य शिविर में 10 तरह की जांच मुफ्त

स्वास्थ्य शिविर में 10 तरह की जांच मुफ्त

रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई की ओर से 17 सितंबर को प्राइवेट हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इसे सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि शिविर में 10 तरह की जांच निशुल्क की जाएगी। इसमें बीपी, ब्लड शुगर, सीबीसी, एचबीए1सी, यूरिक एसिड, लिपिड प्रोफाइल, बीएमआई, आई चेकअप और इको जांच शामिल हैं।

स्वास्थ्य शिविर के पोस्टर का विमोचन

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पोस्टर का विमोचन हॉस्पिटल में किया गया। इस मौके पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना, उपाध्यक्ष निलेश तारवानी, धनेश मटलानी, महिला विंग से लक्ष्मी बजाज, चंचलानी, महक होतवानी, नीता कुकरेजा, सिमरन कुकरेजा, सोनिया कुकरेजा मौजूद रहीं।

एमएमआई हॉस्पिटल से रवि भगत, क्लस्टर हेड अमित आनंद, मार्केटिंग हेड तपनी घोष, फैसिलिटी डायरेक्टर उपेन्द्र शुक्ला, अभिषेक रघुवंशी, डॉ. ईश्वर रोशन मिश्रा भी उपस्थित रहे।