तेलीबांधा में 26 गांजा तस्कर पकड़ाए

तेलीबांधा में 26 गांजा तस्कर पकड़ाए

तेलीबांधा में 26 गांजा तस्कर पकड़ाए

रायपुर। रायपुर के सुभाष नगर देवारपारा इलाके में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है। तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त रूप से दबिश देकर गांजा बेचने के आरोप में 26 लोगों को पकड़ा है।

दरअसल, देवारपारा में गांजे की खरीदी-बिक्री और नशे के अवैध कारोबार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद 15 नवंबर को पुलिस ने इलाके में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने इलाके में दबिश देकर सघन जांच अभियान चलाया। इसमें तेलीबांधा थाने की टीम के साथ एंटी नारकोटिक्स टीम भी शामिल रही।

पुलिस का कहना है कि इलाके में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी।

अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

रायपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आसपास गांजा बिक्री या नशे से जुड़ी अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को बताएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।