छत्तीसगढ़ में एक झटके में शिक्षकों के 30,694 पद समाप्त
छत्तीसगढ़ में एक झटके में शिक्षकों के 30,694 पद समाप्त
रायपुर: प्रदेश में युक्तियुक्तकरण के कारण एक झटके में शिक्षकों के 30 हजार से अधिक पद समाप्त हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, बजट सत्र में प्रदेश में शिक्षकों के 56,601 पद रिक्त होने की सूचना मिली थी, जबकि अब मानसून सत्र में यह आंकड़ा 25,907 बताया जा रहा है। यह 30,694 पदों का अंतर है। इसका सीधा अर्थ है कि बिना किसी नई भर्ती के इतने पद या तो हटा दिए गए हैं या समाप्त कर दिए गए हैं।







