मोदी और मैक्रों रणनीतिक रक्षा सहयोग तेज करने पर सहमत

मोदी और मैक्रों रणनीतिक रक्षा सहयोग तेज करने पर सहमत

मोदी और मैक्रों रणनीतिक रक्षा सहयोग तेज करने पर सहमत

अपुलिया (इटली) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को यहां जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर द्विपक्षीय मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा सहयोग को तेज करने पर सहमति व्यक्त की। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस बैठक में श्री मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।