ताप्ती नदी के किनारे डंप किया कचरा:बोहरडा ट्रेचिंग ग्राउंड पर ले जाना था, नगर निगम आयुक्त ने किया विजिट, वाहन चालक निलंबित

मंगलवार सुबह ताप्ती नदी के नागझिरी श्मशान घाट के पास नगर निगम के एक कचरा गाड़ी चालक ने क्षेत्र से एकत्रित किया गया कचरा दो स्थानों पर डंप कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो के बाद नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने सफाई इंचार्ज गणेश पाटिल और पार्षद के साथ घटनास्थल का दौरा किया। मौके पर जांच करने पर पाया गया कि दो स्थानों पर कचरा डंप किया गया है। इस लापरवाही के कारण आयुक्त ने तुरंत कचरा गाड़ी के चालक मनोज वाघमारे को सेवा से निलंबित कर दिया। आयुक्त श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम के कचरा वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम है, जिससे यह पता लगाया गया कि वाघमारे ने ताप्ती नदी किनारे कचरा डंप किया है। यह जानकारी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई और उसे निलंबित कर दिया गया। श्रीवास्तव ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारी ने पहली बार इस क्षेत्र में कचरा डंप किया है, जबकि उसे बोहरडा स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में कचरा डालना चाहिए था। भविष्य में इस तरह की गलती न हो इसलिए कठोर कदम उठाते हुए चालक को सेवा से हटाया गया।