इंदौर; बेटी के साथ मार्केट आई महिला की चेन लूटी:बाइक से आए बदमाश झपट्‌टा मारकर भागे; संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

इंदौर के सेन्ट्रल कोतवाली इलाके में बेटी के साथ मार्केट आई एक महिला के साथ लूट की वारदात हो गई। बाइक सवार बदमाश झपट्‌टा मारकर चैन ले भागे। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज किया है। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है। सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस के मुताबिक, शकुंतला वाथ्वी निवासी आदर्श सुखलिया की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गृहिणी है।मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बेटी रूपाली के साथ रानीपुरा जनरल स्टोर पर सामान खरीदने पहुंची। तभी पीछे से आए एक बदमाश ने गले पर झपट्‌टा मारा। इस दौरान चेन का टुकडा नीचे गिर गया। चिल्लाने पर आरोपी अपने साथी के साथ भाग गया। इस दौरान आरोपी चैन का टुकडा और पैंडल भी अपने साथ ले गया। फुटेज के आधार पर संदिग्धों को जांच में बैठाया घटना की सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शकुंतला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसमें आसपास मिले फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कुछ फुटेज बुधवार को निकाले जाएगें। युवती का आईफोन लेकर भागे बदमाश तिलक नगर इलाके में भी बदमाश एक युवती का आईफोन लूटकर ले गए। पुलिस ने मामले में बाइक सवार दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। तिलक नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तंजीम पुत्री इम्तियाज शेख निवासी एबी रोड़ यातायात थाने के सामने की शिकायत पर पुलिस ने लुटेरों पर कार्रवाई की है। तंजीम ने बताया कि वह ग्राफिक्स डिजाइनिंग का काम करती है। मंगलवार देर शाम पिपल्याहाना चौराहे पर बस से उतरी थी। पैदल आशा क्लिनिक से मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी। तभी पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। जिसमें से पीछे बैठे बदमाश ने हाथ से आईफोन 15 प्रो झपटा और गाड़ी तेजी में लेकर चले गए। इस दौरान पीड़िता ने मदद के लिये आवाज भी लगाई। लेकिन बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। थाने आकर मामले में केस दर्ज कराया है।