धनतेरस पर लोगों ने देर रात तक की खरीदारी:तांबे और पीतल के बर्तनों की हुई बिक्री, 600 से ज्यादा टू-व्हीलर बिकी

विदिशा में धनतेरस का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बाजार में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। धनतेरस पर लोग सोने, चांदी के आभूषणों के साथ-साथ बर्तन, विशेषकर तांबे और पीतल के बर्तनों की भी खरीदारी करते दिखे। वहीं, दो पहिया वाहनों की भी खूब बिक्री हुई। ऑटोमोबाइल शोरूम संचालकों के अनुसार, विदिशा में एक दिन में ही 600 से ज्यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। इसके अलावा दीपावली के लिए भी लोगों ने अपने वाहनों की एडवांस बुकिंग कर ली है। वहीं, इस बार महंगाई का असर कम ही देखने को मिला धनतेरस के दिन सोने-चांदी के आभूषण या सिक्का खरीदना शुभ माना जाता है। महंगाई के बावजूद धनतेरस के दिन लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। विदिशा में देर रात तक खरीदारी हुई। कलेक्टर परिवार के साथ खरीदी करने बाजार पहुंचे धनतेरस के अवसर पर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह अपने परिवार के साथ बाजार में खरीदारी करने निकले, उन्होंने बड़ा बाजार में मिट्टी के दीये खरीदे और तिलक चौक पहुंचकर मां लक्ष्मी जी की मूर्ति भी खरीदी और पूजन सामग्री खरीदी। उन्होंने लोगों से मिट्टी के दिये खरीदने की अपील की। माना जाता है कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। यह मान्यता है कि इस दिन सोने-चांदी के आभूषण या बर्तन खरीदने से घर में समृद्धि और खुशहाली आती है। लोग अपने घरों की साफ-सफाई कर, दीप जलाकर, भगवान धन्वंतरि और लक्ष्मी माता की पूजा करते हैं, ताकि उनका जीवन सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य रहे।