इंदौर में होटल शेरेटन के रेस्टोरेंट मेंनेजर की मौत:रात 3 बजे बिजली के पोल में घुसी कार, दो घंटे बाद पहुंची एम्बुलेंस

इंदौर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 3 बजे एक कार बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में होटल शेरेटन के रेस्टोरेंट मैनेजर की मौत हो गई। वे होटल से घर लौट रहे थे। हादसा एमआर-11 पर हुआ। उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले आईडी कार्ड से पहचान कर होटल स्टाफ को सूचना देकर मौके पर बुलाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दो घंटे बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। मृतक का नाम मनीष (36) पुत्र रवींद्र है। पुलिस ने शेरेटन होटल के स्टाफ को मौके पर बुलाया। स्टाफ ने मृतक की पहचान रेस्टोरेंट मैनेजर के रूप में की। स्टाफ ने बताया कि मनीष बायपास स्थित होटल से देर रात घर जाने के लिए निकले थे। इवेंट पार्टी के चलते देर रात तक रुके थे होटल में एक इवेंट पार्टी थी। इसलिए मनीष होटल बंद होने तक वहीं रुके रहे। रात करीब 2.30 बजे से वे होटल से निकले। इस दौरान वे होटल गोल्डन लीव्स के नजदीक पहुंचे। यहां उनकी कार असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। स्टाफ के मुताबिक उन्होंने 7 महीने पहले ही होटल जॉइन किया था। परिवार में एक बेटा और पत्नी है। मनीष मूल रूप से बिहार के छपरा के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि मनीष को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। स्टाफ से नंबर लेकर उनके परिवार को सूचना दे दी है। होटल के वरिष्ठ अधिकारियों को भी हादसे के संबंध में सूचित किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।