सखी सहेली ग्रुप ने किया गौ सेवक परिवार का सम्मान:गाय की पूजा अर्चना कर सभी के मंगल और समृद्धि की कामना की

सखी सहेली ग्रुप की महिला सदस्यों ने बुधवार को बृजमोहन रामकली गौ संरक्षण केंद्र में पहुंचकर सभी के सुख और समृद्ध जीवन की कामना कर गायों की पूजा की। साथ ही गोवंश की सेवा में लगे रहने वाले गोसेवकों के परिवारजनों का सम्मान कर खाद्य सामग्री और बच्चों को शिक्षा सामग्री भेंट की। निशिता सिंह ने कहा हमारी भारतीय संस्कृति में गाय पूजनीय है, ऐसे गोौवंश की सदैव सेवा करने वाले परिवार जन सम्मान के सदैव हकदार हैं | केंद्र के सचिव प्रमोद नेमा ने सभी महिला सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया | इस दौरान महिला ग्रुप की प्रमुख निशिता सिंह, माही नारायणी, अनामिका शर्मा, गरिमा अग्रवाल, तोशिबा कोहली, वंशिका तलरेजा, अमिता श्रीवास्तव, प्रतिभा यादव, पलक मालवीय,मोनिका यादव, पलक आहूजा, आराधना श्रीवास्तव सहित ग्रुप की पदाधिकारी और केंद्र के सचिव प्रमोद नेमा मौजूद थे।