बांग्लादेश के पीएम का पुतला गाड़ी से बांधकर घसीटा:इंदौर में कांग्रेस ने चिन्मय प्रभु की रिहाई के लिए किया प्रदर्शन; कहा-बीजेपी चुप क्यों

इंदौर में कांग्रेस ने बांग्लादेश में चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला गाड़ी पर बांधकर रीगल चौराहे और शहर की सड़कों पर घुमाया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है और उनकी शांतिपूर्ण रैली पर भी कट्टरपंथियों ने हमला किया। कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हिंदू हितैषी होने का दावा करती है लेकिन जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं तो वह चुप है। कांग्रेस ने मांग की है कि बांग्लादेश सरकार से तुरंत बातचीत कर चिन्मयानंद प्रभु को रिहा कराया जाए। बता दें बांग्लादेश सनातन जागरण मंच ने 25 अक्टूबर को चटगांव में एक रैली की थी। इसे चिन्मय कृष्ण दास ने भी संबोधित किया था। रैली के तुरंत बाद बीएनपी नेता फिरोज खान ने चिन्मय कृष्ण दास के खिलाफ चटगांव में राजद्रोह का केस दर्ज कराया था। उन पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप हैं। ये खबर भी पढ़े... इस्कॉन बांग्लादेश के चिन्मय प्रभु गिरफ्तार:देशद्रोह का केस; उनकी रिहाई के लिए कई जिलों में प्रदर्शन, 20 से ज्यादा घायल