गुना नपा के वार्ड 10 में उपचुनाव:पांच मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी; पार्षद के निधन से खाली हुई थी सीट

गुना नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 10 में उप चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। वार्ड में पांच मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। दो मशीनों में खराबी की भी जानकारी सामने आई। हालांकि, उन्हें ठीक कर दिया गया। पांच मतदान केंद्रों पर 4902 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बता दें कि, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद डॉ. कल्याण लोधा का डेंगू से निधन हो गया है। इस वजह से वार्ड 10 में उपचुनाव हो रहे हैं। सोमवार को उपचुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। प्रमुख रूप से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी ही मैदान में हैं। इसके लिए भाजपा ने जहां डॉ. कल्याण लोधा के बेटे विनोद लोधा आको प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस ने प्रेमनारायण कुशवाह को मैदान में उतारा है। शनिवार को शाम 5 बजे प्रचार थम गया। इससे पहले दोनों ही पार्टियों ने वार्ड में अपनी ताकत झोंक दी। दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों के पक्ष में वार्ड में रैली निकाली। भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान किया। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने बताया कि महा जनसंपर्क अभियान में कम से कम एक हजार लोग शामिल हुए। इसमें विधायक पन्नालाल शाक्य, नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता सहित प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य, अलग अलग संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने सरकार और गुना नगरपालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के नाम पर वार्ड के मतदाताओं से वोट मांगे। वार्ड में दो जगह मतदान केंद्र बनाए गए हैं। एक निजी स्कूल में चार और एक मतदान केंद्र आंगनवाड़ी में बनाया गया है। सुबह से ही मतदाता बड़ी संख्या ने वोटिंग करने पहुंचने लगे। मतदान केंद्रों पर फोर्स भी तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी भी मतदान केंद्रों पर निरीक्षण करने पहुंचे।