अमरपाटन में स्कूल के पास मिला युवती का शव:मानसिक बीमार बताई जा रही, रीवा से मैहर कैसे पहुंची? पुलिस कर रही जांच

मैहर जिले के अमरपाटन के लालपुर गांव में एक स्कूल के पास झाड़ियों में एक युवती का शव मिला है। इससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे लोगों ने लालपुर गांव स्थित स्नेहा पब्लिक स्कूल के पास शव पड़ा होने की सूचना पुलिस का दी। ग्रामीणों से खबर मिलते ही एसडीओपी शिवकुमार सिंह और टीआई के पी त्रिपाठी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। उसके पास मिले नंबरों के आधार पर उसकी पहचान रीवा जिले के त्योंथर में रहने वाली 20 वर्षीय रीति देवी मांझी पिता छविलाल मांझी के रूप में हुई। रीवा से अचानक गायब हुई थी टीआई केपी त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता ने फोन पर बताया कि ढाई माह से रीति की तबीयत खराब थी। उसके मुंह में लकवा मार दिया था। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। 2 दिन पहले उसे इलाज के लिए रीवा लेकर गए थे, तभी अचानक वह गायब हो गई। वह रीवा से मैहर कैसे पहुंच गई। पुलिस इसकी जांच कर रही है। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रसाद की पोटली मिली घटना स्थल पर मृतका के पास मां शारदा मंदिर के प्रसाद की पोटली मिली है। पुलिस का अनुमान है कि रीति पहले मैहर देवी दर्शन के लिए गई होगी। उसके बाद लालपुर गांव पहुंची।