सीएम राइज स्कूल में छात्र से छेड़छाड़:भोपाल में आरोपी टीचर गिरफ्तार; परिजन का हंगामा, बोले-सर गंदे काम करने को कहते हैं

भोपाल के बरखेड़ी स्थित सीएम राइज रशीदिया स्कूल में स्टूडेंट्स के परिजन ने गुरुवार सुबह हंगामा कर दिया। पेरेंट्स ने एक टीचर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक आशुतोष पांडेय को हिरासत में ले लिया है। टीचर के स्कूल से निकालते समय भीड़ ने हमला करने की कोशिश भी की। बच्चों के परिजन ने चप्पल से उसे पीटने का प्रयास किया। इस मामले में परिजन शिकायत दर्ज कराने जहांगीराबाद थाना पहुंचे हैं। मामले में अब तक तीन पीड़ित बच्चों के परिजन सामने आए हैं। इन्होंने टीचर पर बच्चों के शोषण का आरोप लगाया है। उनका दावा कि कई अन्य बच्चों के साथ भी आरोपी टीचर गंदी हरकत कर चुका है। जानकारी के मुताबिक टीचर आशुतोष पांडेय गुरुवार को स्कूल में ही थे। छठवीं का छात्र रोता हुआ घर पहुंचा, उसने परिजन को टीचर के अश्लील हरकत करने की बात बताई। छात्र ने दावा किया शिक्षक की करतूत के कारण उसके मुंह में छाले हो गए हैं। गुस्साए परिजन शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे। टीचर पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा
परिजन को स्कूल के अंदर जाने से रोक दिया गया। इसकी जानकारी बाकी पेरेंट्स को लगी तो वह भी स्कूल पहुंच गए। इस दौरान टीचर पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। बाद में प्रिंसिपल केडी श्रीवास्तव ने पुलिस को बुलाकर शिक्षक को पुलिस के हवाले किया। परिजन शिकायत दर्ज कराने थाने के बाहर माजूद हैं। उनका आरोप है कि उन्हें थाने के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। महिला बोली- बेटी से अनर्गल हरकतें करता है
एक छात्रा कि मां ने बताया कि उनकी बेटी इसी स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी शिक्षक आए दिन बेटी को हाथ के बल दीवार के सहारे खड़ा होने को बोलता है। इससे बच्ची के कपड़े नीचे हो जाते हैं। वो आए दिन बच्ची से अनर्गल बातें और हरकतें करता है। बीस साल से एक ही स्कूल में पदस्थ है टीचर
आरोपी शिक्षक आशुतोष पांडेय बीते बीस सालों से इसी स्कूल में पदस्थ है। पहले इस स्कूल को रशीदिया स्कूल के नाम से जाना जाता था। अब इसे सीएम राइज स्कूल कहा जाने लगा है। अगले साल आरोपी का रिटायरमेंट है।जहांगीराबाद थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिल गई है। जांच की जा रही है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है... ये खबर भी पढ़ें- प्राइवेट स्कूल की 3 साल की छात्रा से छेड़छाड़ इंदौर के राऊ इलाके के एबी रोड स्थित नामचीन स्कूल में तीन साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल बस के कर्मचारी पर है। पीड़ित के पिता ने बच्ची के जरिए संदेही कर्मचारी की पहचान की। इसके बाद अन्य पेरेंट्स के साथ स्कूल पहुंचे और गुरुवार को मैनेजमेंट के सामने जमकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर...