इंदौर में युवती को दोस्त ने दी सुसाइड की धमकी:शादी से इनकार करने पर रास्ता रोक धमकाया; मामला दर्ज

इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ छेड़छाड़ और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक वह अपने दोस्त से 6 माह से बात नही कर रही है। इसलिए वह सुसाइड और फोटो वायरल करने को लेकर उसे धमका रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी पर कार्रवाई की है। बाणगंगा पुलिस ने 18 साल की युवती की शिकायत पर अमन मीणा पर केस दर्ज किया है। युवती ने शिकायत में बताया कि अमन उसकी गली में रहता है। इस वजह से उसकी जान पहचान है। साल 2021 में पहचान होने के बाद दोनों की बातचीत हुई। लेकिन सामान्य बातचीत को अमन ने प्यार समझा। इसके कुछ दिन बाद वह शादी करने की बात करने लगा। तब युवती ने शादी की बात से इनकार कर दिया। दबाव बढ़ने पर उसने युवक से बातचीत करना बंद कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। शादी ने करने पर दी फोटो वायरल करने की धमकी आरोपी युवक ने युवती को शादी की बात न मानने पर उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने इस दौरान उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं माना। इस दौरान आरोपी अमन ने थाने में शिकायत करने की बात पर हाथ की नश काट कर सुसाइड करने और सुसाइड नोट में युवती का नाम लिखने की धमकी दी। कल यानी गुरुवार को युवती जब घर से काम के लिए निकली इस दौरान आरोपी युवक ने उसका पीछा करते हुए बात करने का दबाव बनाया। युवती के मना करने पर अपशब्दों कहे। इस दौरान आरोपी युवक ने धमकी देते हुए कहा कि वह जिस जगह भी शादी करेगी उस लड़के तक उसके फोटो पहुंचाएगा। घटना के बाद युवती ने घर पहुंच कर मां को पूरी जानकारी दी।