सेंट मेरीज स्कूल में इंटर हाउस लोकनृत्य प्रतियोगिता:जूनियर और सीनियर दोनों ग्रुपों में नेहरू हाउस ने मारी बाजी

सेंट मेरीज़ कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तुलसी नगर भोपाल में 18 दिसंबर(बुधवार) को इंटरहाउस लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर ग्रुप से नेहरू हाउस का "हरियाणा का तातापानी नृत्य" तथा सीनियर ग्रुप से नेहरू हाउस का "राजस्थान का कठपुतली नृत्य" विजेता रहा। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के प्रांगण में किया गया था। प्रतियोगिता में तीनों सदनों के जूनियर और सीनियर ग्रुप के बच्चों ने विभिन्न लोकनृत्यों का प्रदर्शन किया, जिनमें उत्तराखंड से चैती चैतवाली, महाराष्ट्र से दिण्डी यात्रा, हरियाणा से तातापानी, राजस्थान से कठपुतली, उत्तर प्रदेश से कजरी, गुजरात से गरबा लोकनृत्य शामिल थे। प्रतियोगिता के बाद, विद्यालय के प्रधानाचार्या सिस्टर मारिया जगताप ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि लोक नृत्य विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह न केवल मनोरंजन का एक स्रोत है, बल्कि यह सांस्कृतिक परंपराओं और मूल्यों को भी संरक्षित और बढ़ावा देता है। इस मौके पर ज्यूरी मेंबर्स के रुप में सुरभि भारती, भव्या शर्मा एवं सीमा संतोष " शामिल थे।