शहडोल में एमपीसीए के खिलाड़ी का हुआ एक्सीडेंट:ऑटो में सवार होकर लौट रही थी चंबल संभाग की टीम, 3 घायल

शहडोल में एमपीसीए की ओर से अंडर-19 का संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कराया जा रहा है। जिसमें मध्य प्रदेश की 10 संभाग की टीम हिस्से ले रही हैं। चंबल संभाग के खिलाड़ी ऑटो में सवार होकर गुरुवार शाम कन्नाबहरा मैदान से क्रिकेट खेल कर शहडोल वापस लौट रहे थे। तभी आकाशवाणी के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चंबल संभाग के खिलाड़ी स्पर्श धाकड़ निवासी ग्वालियर के कंधे में, शहडोल निवासी शिवांश शर्मा के कंधे में चोट आई है। वहीं ग्वालियर के खिलाड़ी अर्णव चड्ढा के हाथ की नस फट गई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ऑटो में अन्य खिलाड़ी भी सवार थे उन्हें मामूली चोट पहुंची है। शहडोल और चंबल संभाग का था मैच एमपीसीए की ओर से शहडोल में 26 दिसंबर से अंडर-19 का टूर्नामेंट कराया जा रहा है। 2 जनवरी को शहडोल और चंबल संभाग के बीच मैच था। प्रतियोगिता खत्म होने के बाद खिलाड़ी कन्नाबहरा मैदान से वापस शहडोल के एक होटल के लिए ऑटो में सवार हो कर लौट रहे थे। खिलाड़ियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एमपीसीए की शहडोल इकाई से उनको मिलने वाली सुविधाओं में कटौती की जा रही है। उनके आने-जाने के लिए सुरक्षित सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस वजह से खिलाड़ी ऑटो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। खिलाड़ियों ने अन्य सुविधाओं में भी लापरवाही का आरोप लगाया है।